The 5 food to avoid if you want six pack abs
The 5 food to avoid if you want six pack abs अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में प्रकाशित हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 54 फीसदी व्यस्क लोग मोटापे से ग्रसित हैं। ऐसी सिचुएशन में यदि आप भी अपना मोटापा घटाकर सिक्स पैक बनाने की फिराक में हैं तो आपको कुछ चीजों को खाना एकदम बंद करना होगा। फॉक्सन्यूज के मुताबिक, जानिए आखिर आपको करना क्या है? आपको सबसे पहले सफेद ब्रेड सफेद चावल और व्हाइट पास्ता खाना छोड़ना होगा। इसके बजाय आप ब्राउन ब्रेड, ब्राउन चावल खा सकते हैं ये हमेशा हेल्दी होगा। एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग फल, सब्जियां और लो फैट डेयरी उत्पादों के साथ होल ग्रेन चीजें खाते हैं वे उन लोगों के मुकाबले ज्यादा फिट रहते हैं जो रिफाइंड ग्रेन खाते हैं। न्यूजीलैंड जनरल ऑफ मेडिसिन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 20 साल तक 1 लाख 20 हजार लोगों पर रिसर्च की गई जिसमें पाया गया कि इन लोगों ने सिर्फ आलू चिप्स और आलू खाकर अपना 17 पाउंड वजन बढ़ा लिया। यानी आपको सिक्स एब्स बनाने के लिए आलू छोड़ना होगा। एक रिसर्च में पाया गया कि जो लोग रेड मीट खाते हैं एक साल में तकरीबन 5 पाउंड वजन बढ़ा लेते हैं। ये रिसर...