कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण के चलते ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH)दे दिया है। तो जिन इंडस्ट्रीज में यह संभव नहीं था, उन्होंने अपने कर्मचारियों को लीव पर भेज दिया है। अब जरूरी है यह जानना कि आखिर आप घर में रहकर अपनी इम्यूनिटी कैसे बढ़ा सकते हैं...

कोविड-19 की महामारी के कारण हमें अपने घरों में बंद होना पड़ा है। हममें से ज्यादातर तो अपने आप को व्यस्त रखे हुए हैं, लेकिन इस मुश्किल वक्त में यह जरूरी है कि हम अपनी इम्युनिटी को मजबूत बनाएं। ताकि हम इस संक्रमण से लड़ सकें। योगा, प्राणायाम एवं आहार में थोड़ा परिवर्तन करके आप अपनी इम्युनिटी मजबूत कर सकते हैं तथा फेफड़ों को मजबूत कर शरीर की रक्षा प्रणाली को प्राकृतिक रूप से मजबूत कर सकते हैं। यहां कुछ उपाय बताए जा रहे हैं, जिनसे आपको इस मुश्किल दौर में तनावमुक्त रहने एवं मन की चिंताओं को दूर रखने में मदद मिलेगी।
अपने दिन की शुरुआत करें
- दिन की शुरुआत एक लीटर गुनगुना जल पीकर ‘ऊषापान’ के साथ करें। यह सदियों पुराना भारतीय तरीका पूरी रात शरीर में एकत्रित होने वाले विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकाल देता है।
- एक चम्मच मोरिंगा पाउडर एवं आंवला पाउडर गुनगुने जल से सुबह-सुबह लेने से आपकी इम्युनिटी बढ़ती है। आप नींबू व शहर के साथ चाय में भी इसे ले सकते हैं।
- बच्चों को सुबह दूध के साथ एक चम्मच च्यवनप्राश दिया जा सकता है।
खुद की मालिश
तिल के तेल के साथ (यदि तिल का तेल न हो, तो सरसों का तेल इस्तेमाल करें) खुद की एक ऊर्जावान मालिश वहनियों की रुकावट को दूर कर शरीर में रक्त का संचार बढ़ाती है।
योगासन और प्राणायाम
अपने व्यायाम की शुरुआत सूर्य नमस्कार के साथ करें। सूर्य नमस्कार करने से आपमें सौर ऊर्जा का संचार होता है तथा पिंगला नाड़ी सक्रिय होती है, जिससे आपको दिन के काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है।

याद रखने योग्य बातें:
- सुबह एवं शाम या रात को सोने से पहले ध्यान करने से आपकी प्राण ऊर्जा बढ़ती है, जो आपको जीवित रखने के लिए एक महत्वपूर्ण ऊर्जा है।
- शिशु की आकृति, डॉल्फिन की आकृति, झुके हुए कोण की आकृति, शवासन जैसे आसनों से चिंता दूर होती है तथा सुकूनभरी नींद आती है।
- सोने से पहले बाएं नासाछिद्र से कम से कम 5 मिनट तक श्वास लेने या फिर चंद्र भेदन प्राणायाम करने से चंद्र नाड़ी सक्रिय होती है ताकि मस्तिष्क नींद में पूरी तरह से आराम से सो सके।
- सोने से पहले हल्दी पाउडर एवं घी के साथ एक कप दूध लेने से नींद के दौरान शरीर में उपचार की प्रक्रिया बढ़ती है।
- बासी खाना, दोबारा गर्म करके, फ्रिज में रखा खाना न खाएं, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार यह मृत भोजन है। इसमें प्राण ऊर्ज बिल्कुल नहीं होती।
- योगा के बाद पोषण के लिए ताजा सब्जियों का रस, जिसमें नीम से लेकर अमरुद तक एवं आम से लेकर लेमन ग्रास तक, सभी खाने योग्य पत्तियों का रस हो, लिया जा सकता है। भुना जीरा, पिसी काली मिर्च, अदरक एवं लैमन जूस इसमें मिलाया जा सकता है।
जयपुर के गीतकारों ne विवाह के भात पर बहुत सुंदर गीत इस वीडियो में देखें
https://rajasthani-marwadi-intertenment.blogspot.com/2020/09/ne.html
Nice tips, they really works
ReplyDelete